
दबी नस खोलने के लिए लोग तरह-तरह के घरेलु नुस्खे आजमाते हैं, लेकिन फिर भी नसों में दर्द की समस्या बनी रहती है। सवाल यह है कि बंद नसें खोलने के लिए आप क्या कर सकते हैं? ज्यादातर लोग यह नहीं जानते हैं, कि योग करने से शरीर, मांसपेशियों और नसें न सिर्फ स्ट्रेच होती हैं, बल्कि योग करने से इनमें लचीलापन बढ़ता है, सूजन कम होती है और ब्लड फ्लो भी बढ़ता है। लेकिन लोग अक्सर पूछते हैं, दबी हुई नस खोलने के लिए कौन से योगासन बेस्ट हैं? तो चलिए हम आपको दबी नस खोलने के लिए 3 योगासन (dabi hui naso ke liye yoga) बता रहे हैं।

भुजंगासन (Cobra Pose)
भुजंगासन साइटिका नसों के दर्द को खोलने और दर्द से राहत प्रदान करने के साथ ही बैली फैट कम करने में भी लाभकारी है। इन योगासनों का अभ्यास करने दबी नसों को खोलने में बहुत लाभकारी साबित हो सकता है, कोशिश करें कि कम से कम 30 मिनट इनका अभ्यास जरूर करें।

सुप्त पादांगुष्ठासन (Reclined Hand to Big Toe Pose)
यह आसन नसों और मांसपेशियों को स्ट्रेच करने में बहुत लाभकारी है, जिससे यह उन्हें लचीला बनाने और सूजन कम करने में मदद करता है। नसों में दर्द की समस्या में इसका अभ्यास बहुत लाभकारी है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और दबी नसों को खोलने में मदद करता है।

अधोमुख श्वान आसन- Downward Facing Dog Pose
यह आसन नसों, मांसपेशियों को मजबूत बनता है, और ब्लड फ्लो बढ़ाने में मदद करता है। यह नसों को स्ट्रेच करने के लिए एक बेहतरीन व्यायाम है