Anant chaturdashi 2022:    इन 4 राशियों पर

गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक

गणपति जी की रहेगी विशेष कृपा 

credit- Instagram

31 अगस्त से 9 सितंबर गणेश उत्सव पर्व मनाया जाएगा। जानें ये 10 दिन किन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाले हैं। गणेश महोत्सव की शुरुआत 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी से हो रही है और इसका समापन 9 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर होगा। गणेश उत्सव पर्व भगवान गणेश को समर्पित है। इस दौरान लोग अपने घरों में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करते हैं और उसकी विधि विधान पूजा करते हैं।  देशभर में ये पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। आइये जाने गणेश महोत्सव के 10 दिन किन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाले हैं।

कन्या राशि:  10 दिन खास रहने वाले हैं इस राशि वालों के लिए ।  कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे।

मिथुनराशि: गणपति भगवान की विशेष कृपा रहने वाली है इस राशि वालों पर भी । आय बढ़ेगी।  भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।  तरक्की के योग बनेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अधूरी इच्छा पूरी होगी।

वृषभराशि: इस राशि वालों पर गणेश भगवान की विशेष कृपा रहने वाली है। आय में वृद्धि होगी। रूके हुए काम पूरे होंगे। आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।  जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें मनचाही नौकरी प्राप्त हो सकती है।

सिंहराशि: कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर प्रशंसा होगी। अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

Leave a Comment